हाईवे पर पिकअप से भिड़ा थ्री व्हीलर, चालक की मौत
सहारनपुर, जून 9 -- रामपुर मनिहारान। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर निजी अस्पताल के पास हुए सड़क हादसे में थ्री व्हीलर चालक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मृतक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस के अनुसार गांव मनोहरपुर, थाना सदर बाजार निवासी 42 वर्षीय अमन पुत्र देशराज रविवार को अपने थ्री व्हीलर से जंधेड़ा समसपुर की ओर से सहारनपुर जा रहा था। मेडिग्राम हॉस्पिटल के निकट पहुंचते ही उसकी गाड़ी की सामने से आ रही एक पिकअप से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि चालक अमन और थ्री व्हीलर में सवार शीशपाल पुत्र भोपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर ट्राली-थ्री व्हीलर की जोरदार टक्कर, आठ गंभीर घायल दोनों को तत्काल मेडिग्राम हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान अमन ने दम तोड़ दिया। घायल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.