कौशाम्बी, अगस्त 10 -- प्रयागराज-कानपुर नेशनल हाईवे पर कोखराज थाना क्षेत्र में मलाक भायल गांव के समीप सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। बस को ओवरटेक करने के चक्कर में श्रद्धालुओं से भरी तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में पिकअप सवार किशोर की मौत हो गई। जबकि, 30 आस्थावान घायल हो गए। गंभीर रूप से जख्मी छह घायलों को एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया गया। पिपरी थाना क्षेत्र के निजामपुर पुरैनी गांव के लोग सोमवार सुबह एक पिकअप पर सवार होकर दर्शन-पूजन करने शक्तिपीठ कड़ा धाम जा रहे थे। मलाक भायक के समीप ओवर स्पीड में चालक ने आगे जा रही बस को ओवरटेक किया। इसी दौरान पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पिकअप हाईवे पर कई राउंड पलटी। आननफानन घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहां चेकअप कर डॉक्टरों ने रामशरन (16) ...