दरभंगा, मई 16 -- ललन चौधरी,गौड़ाबौराम। बिरौल गंडौल हाईवे स्थित तेनुआ चौक के समीप तेज रफ्तार से भगाकर ले जा रहे पिकअप ने सामने से गुजर रही एक बाईक को ठोकर मार दी जिससे बाईक पर सवार एक हीं परिवार के भाई- बहन और बहनोई गंभीर रूप से जख्मी हो गये। तीनों जख्मी को सुपौल बाजार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार की सायं बडगांव थाना क्षेत्र के तेनुआ चौक के समीप घटित हुई इस घटना के सबंध में बताया गया है कि गौड़ामानहिं गांव के जगदीश मंडल के पुत्र दीपक मंडल अपने नवविवाहित बहन व बहनोई को अपने बाईक पर बैठा कर शुंभा गांव जा रहा था कि बिरौल गंडौल हाईवे स्थित तेनुआ चौक के निकट विपरीत दिशा से आ रहे मालवाहक पिकअप वैन ने उसकी बाईक में ठोकर मार दी।पिकअप यह भी पढ़ें- हाईवे पर पिकअप ने बाइक सवार को रौंदा की ठोकर से बाईक पीच रोड पर तीस फीट दूर तक रग...