हाईवे पर पिकअप की छत से गिरे तीन कांवडिए, एक की मौत, दो घायल
बागपत, अगस्त 8 -- बागपत। हरियाणा के झज्जर से कांवड़ लेने हरिद्वार जा रहे कांवड़ियों की पिकअप दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर नैथला मोड़ के पास अनियंत्रित हो गई। जिससे उसकी छत पर सवार कांवड़िये सड़क पर गिर गए। हादसे में एक कांवडिये की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो कांवड़िये गंभीर रूप में घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए दिल्ली ले जाया गया है। वहीं, मृतक कांवड़िये के शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। बताया गया कि कांवड़िये बोलेरो पिकअप में सवार होकर हरियाणा के झज्जर जिले के माछरौली गांव से हरिद्वार कांवड़ लेने जा रहे थे। नैथला कट के पास जैसे ही पिकअप पहुंची, तो सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के प्रयास में पिकअप का संतुलन बिगड़ गया। इससे उसके ऊपर बैठे तीन-चार कांवड़िये सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें झज्जर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.