गंगापार, मार्च 30 -- थाना नवाबगंज क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ हाईवे पर नवाबगंज गांव के पास सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। वाराणसी-कानपुर मार्ग से आ रहा डीजल टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। बताया जा रहा है कि टैंकर चंदौली से डीजल उतारकर कानपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान नवाबगंज के पास वाहन का संतुलन बिगड़ गया और टैंकर पलट गया। गनीमत रही कि दुर्घटना में चालक और खलासी को कोई गंभीर चोट नहीं आई और दोनों सुरक्षित बच गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...