संभल, अगस्त 20 -- मुरादाबाद-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग-509 पर बहजोई और लहरावन के बीच गांव बमनेटा के पास बुधवार को एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सड़क किनारे पेड़ के नीचे खाट पर बैठे दो सगे भाई टेंपो की चपेट में आ गए। हादसे में करीब 50 वर्षीय हरिओम निवासी गांव बमनेटा की मौत हो गई, जबकि उसका भाई विजेंद्र घायल हो गया। टेंपो में सवार दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। बुधवार को करीब साढ़े नौ बजे करीब हुए हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने घायलों को संभाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जानकारी ली और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य कें...