लखनऊ, फरवरी 27 -- त्योहार पर मिलावटी और घटिया खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने आधी रात को विशेष अभियान चलाया। इस दौरान प्रमुख हाईवे से त्योहार पर बिक्री के लिए जा रहे खाद्य पदार्थों की चेकिंग की गई। इस दौरान बड़े पैमाने पर घटिया खोवा बरामद किया गया। इसे प्रथम दृष्टया जांच के बाद मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय, विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम ने आधी रात को फिल्मी अंदाज में पीछा कर एक पिकअप वाहन को दबोचा। इस कार्रवाई में स्वास्थ्य के लिए असुरक्षित पाए गए 760 किलोग्राम खोवे को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया, जबकि बर्फी और मिल्क केक की बड़ी खेप की बिक्री जांच रिपोर्ट आने तक रोक दी गई है। एफएसडीए की टीम ने रात करीब 1:00 बजे बंथरा क्षेत्र में एक संदिग्ध पिकअप वाहन को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.