अमरोहा, फरवरी 1 -- हाईवे पर डिडौली क्षेत्र के एक ढाबे पर खाना खाने रुकी नोएडा निवासी महिला की कार से लैपटॉप और नकदी भरा बैग गायब हो गया। पीड़िता मुरादाबाद से नोएडा लौट रही थी। 26 जनवरी को हुई चोरी की ये वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज के अनुसार, दूसरी कार से आए आरोपी ने महज एक मिनट के भीतर डिग्गी खोलकर चोरी को अंजाम दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। नोएडा के सेक्टर 168 निवासी पर्णिका शंकर 26 जनवरी को मुरादाबाद से नोएडा लौट रही थीं। रास्ते में वह डिडौली में ढाबे पर कार खड़ी कर खाना खाने चली गईं। इसी दौरान एक कार उनकी कार के पास आकर रुकी। उसके चालक ने पर्णिका शंकर की कार की डिग्गी खोली व उसमें रखा बैग चोरी कर लिया, जिसमें लैपटाप, नकदी, एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड आदि सामान था। थोड़...