फतेहपुर, अगस्त 19 -- फतेहपुर। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर जगह-जगह गड्ढों के बीच हादसों का खतरा तो है ही, अब चोर, उचक्कों और लुटेरों से सफर की सुरक्षा की गारंटी भी खत्म होती नजर आ रही है। वजह हाईवे की निगहबानी के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का बंद होना है। 70 फीसदी से अधिक कैमरे महीनों से खराब पड़े हैं। कंट्रोल रूम में लगी स्क्रीन कैमरों के बंद होने से काली पड़ी है, लेकिन सुध लेने वाला कोई नहीं है। ऐसे में हाईवे पर होने वाली घटनाओं की निगरानी और वारदात के बाद संदिग्ध वाहनों की पहचान में पुलिस को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कानपुर-प्रयागराज हाईवे की निगहबानी के लिए चकेरी (कानपुर) से कोखराज (कौशांबी) सीमा तक लगाए गए 85 सीसीटीवी कैमरों में 70 फीसदी से अधिक कैमरे बंद हैं। बेखौफ अपराधी वारदातों को अंजाम देकर फरार हो जा रहे हैं। सीसीटीवी फुट...