हाईवे पर नाला चोक, जलभराव की समस्या से ग्रामीण परेशान
रुडकी, जुलाई 1 -- भगवानपुर, संवाददाता। मानसून शुरू होते ही क्षेत्र में जलभराव और बदहाल सड़कों की समस्या गहराने लगी है। दिल्ली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुहाना और किशनपुर गांव के समीप पिछले काफी समय से हाईवे का नाला चोक है। इसके चलते सर्विस मार्ग के दोनों ओर भारी जलभराव हो गया है। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पर लंबे समय से पानी जमा होने के कारण डामर उखड़ चुका है और गहरे गड्ढे बन गए हैं। यह भी पढ़ें- हाईवे पर भरा बरसात का पानी, आवागमन में समस्या
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.