हाईवे पर दौड़ती डीसीएम में लगी आग, गत्ता जलकर राख
औरैया, जून 5 -- अजीतमल, संवाददाता। इटावा से औरैया की ओर जा रही गत्ता लदी एक डीसीएम में गुरुवार देर रात अचानक आग लग जाने से हड़कंप मच गया। आग लगते ही वाहन से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते लपटों ने डीसीएम को अपनी चपेट में ले लिया। घटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम जलूपुर के पास हुई, जिससे कुछ समय के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि पुलिस और फायर ब्रिगेड की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया। यह भी पढ़ें- हाईवे पर दौड़ती डीसीएम में लगी आगहादसा और तत्परता जानकारी के अनुसार डीसीएम चालक अजय पाल सिंह इटावा से गत्ता लेकर औरैया की ओर जा रहा था। रास्ते में जलूपुर के पास अचानक वाहन से धुआं निकलता दिखाई दिया। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन को सड़क किनारे रोक दिया और नीचे उतरकर पुलिस तथा फायर ब्रिगेड को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.