इटावा औरैया, अप्रैल 13 -- जसवंतनगर। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर बस स्टैंड चौराहे के पास ओवरब्रिज के ऊपर रविवार देर रात एक चलती कार में अचानक आग लग गई। नोएडा से इटावा जा रही कार धूं-धूंकर जलने लगी। गनीमत रही कि कार सवारों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी खाक हो चुकी थी। बकेवर क्षेत्र के नगला चंदी निवासी अभय कुमार पुत्र विनोद कुमार अपने साथी गाजियाबाद के प्रगति विहार खेड़ा कॉलोनी निवासी प्रिंस कुमार के साथ कार से इटावा लौट रहे थे। बस स्टैंड चौराहा स्थित ओवरब्रिज पर अचानक वाहन के बोनट से धुआं निकलने लगा। यह भी पढ़ें- इटावा में ओवरब्रिज पर चलती कार में लगी आग, दो युवक बाल-बाल बचे चालक ने कार को किनारे खड़ा किया लेकिन कुछ ही समय में कार में आग लग गई। आग की लपटें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.