बदायूं, अप्रैल 18 -- बरेली-मथुरा हाईवे पर शुक्रवार सुबह एक चलती कार में अचानक आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। कार चालक सहित 11 लोग समय रहते बाहर निकल आए। देखते ही देखते कार पूरी तरह जल गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस ने आग पर काबू पाया। घटना शुक्रवार तड़के बरेली-मथुरा हाईवे पर घटपुरी के पास की है, जहां हरियाणा से बरेली की ओर जा रही कार में अचानक आग लग गई। आग लगते ही कार में सवार लोग घबरा गए। आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान फायर ब्रिगेड और थाना पुलिस को सूचना दी गई। यह भी पढ़ें- बदायूं-बरेली हाईवे पर दौड़ती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे सवार समय रहते सभी 11 लोग कार से बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया, लेकिन कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। कार में सवार लोग बरेली जनपद के भोज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.