लखनऊ, जून 7 -- मलिहाबाद, लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ-हरदोई राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार दोपहर उस समय अफरातफरी मच गई जब मुजासा फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार से चल रही एक फोर्ड इकोस्पोर्ट कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। सौभाग्य से चालक ने समय रहते वाहन से छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। हरदोई के रेलवेगंज निवासी अब्दुल वासित पुत्र मोहम्मद शाहिद अपनी फोर्ड इकोस्पोर्ट कार (UP 30 AJ 0786) से लखनऊ से हरदोई जा रहे थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे जैसे ही उनकी कार मुजासा फ्लाईओवर पर चढ़ी, इंजन से अचानक तेज लपटें उठने लगीं। बिना एक पल गंवाए अब्दुल वासित ने गाड़ी रोककर बाहर छलांग लगा दी। उनके निकलते ही आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया।मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची ...