हाईवे पर दो हादसों में तीन लोग घायल, एक जिला अस्पताल रेफर
इटावा औरैया, जून 20 -- बकेवर। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के जमूहरा निवासी 25 वर्षीय शिवम अपने 65 वर्षीय बाबा राम स्वरूप के साथ इटावा से शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे थे। सराय मिठ्ठे के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे दोनों घायल हो गए। इमरजेंसी डॉ. मोहम्मद तैय्यब ने उपचार के बाद दोनों को घर भेज दिया। वहीं, बसरेहर थाना क्षेत्र के लालपुर निवासी 55 वर्षीय बलराम सिंह बाइक से औरैया के शाला सिमार गांव जा रहे थे। सराय मिठ्ठे के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। डॉ. पुष्पेंद्र कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.