उरई, अप्रैल 29 -- कालपी। संवाददाता हाईवे पर गल्ला मण्डी के सामने बुधवार सुबह दो चार पहिया वाहनों में भिड़ंत हो गई जिसमे दोनों के परखच्चे उड़ गये । हादसे में झांसी से उन्नाव जा रहे दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये जिन्हें सूचना पर मौके पर पहुंची 112 टीम ने सीएचसी में दाखिल कराया था जंहा उन्हें रेफर कर दिया गया है।वाहनो की बढ़ती संख्या के चलते हाईवे पर हादसे न हो इसके लिए वनवे व्यवस्था लागू है लेकिन इसके बावजूद वाहन चालक कभी कभार अपने गन्तव्य तक जल्दी पहुंचने के चक्कर में यातायात नियमों को दरकिनार कर देते है जो हादसे की वजह बन जाते हैं। ऐसा ही मामला बुधवार लगभग दस बजे गल्ला मण्डी के सामने आया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक कार उरई तरफ से आ रही थी इसी दौरान दूसरी कार गलत दिशा से उसी रोड पर आ गयी जिससे दोनो में आमने सामने भिड़ंत हो गई। टक्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.