हाईवे पर दो बाइकों की टक्कर, तीन युवक घायल
सुल्तानपुर, मई 30 -- मोतिगरपुर ,संवाददाता। थाना क्षेत्र के लखनऊ-बलिया हाईवे पर स्थित कलावती गर्ल्स डिग्री कॉलेज के पास शनिवार को दो बाइकों की टक्कर में तीन युवक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतिगरपुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो युवकों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर रेफर कर दिया गया। शनिवार दोपहर 2 बजे के करीब थाना क्षेत्र के शाहपुर लपटा निवासी अवनीश कुमार पुत्र इसराज (30), आशीष कुमार कन्नौजिया पुत्र मुन्नू (18) तथा शनि पुत्र जोखू (20) बाइक से किसी कार्य से दियरा चौराहे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कलावती गर्ल्स डिग्री कॉलेज के निकट पीछे से आ रही दूसरी बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक हाइवे पर गिर पड़े और घायल हो गए। हादसे में अवनीश कुमार और आश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.