हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत-बिजौली ओवरब्रिज के पास हुआ हादसा, एक गंभीर घायल रेफर
इटावा औरैया, मार्च 10 -- फोटो 21 दीपक शाक्य।(फाइल फोटो) फोटो 22 अस्पताल में बिलखते परिजन।बकेवर, संवाददाता। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर मंगलवार दोपहर बिजौली ओवरब्रिज के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।जसवंतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम मोहन की मड़ैया निवासी दीपक शाक्य पुत्र रूप सिंह अपनी बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर बिजौली ओवरब्रिज के पास पहुंचा, तभी सामने से लवेदी क्षेत्र के नगला गिरेंद्र गांव निवासी 28 वर्षीय विमल कुमार पुत्र मोहर सिंह अपनी बाइक से आ रहा था। द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.