शाहजहांपुर, मई 13 -- मीरानपुर कटरा। हाईवे पर दो ट्रक आमने सामने टकरा गये। नौकरी तलाश करने आये एक ट्रक में सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रकों के चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गए। बरेली रोड पर बाबा ढाबा के सामने दो ट्रक आधी रात को आमने सामने भिड़ गए। एक ट्रक गलत लेन में आने से हादसा हुआ। हादसे के बाद दोनों ट्रकों के चालक वाहन छोड़ फरार हो गए। एक ट्रक में सवार भुता बरेली के गांव अटकोना निवासी सचिन 25 पुत्र छत्रपाल की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। परिजनों को सूचना देकर शव पीएम को भिजवाया। यह भी पढ़ें- किच्छा में दो ट्रकों की भिड़ंत, केबिन में फंसा चालक हादसे के बाद कुछ देर ट्रेफिक बाधित हुआ। पुलिस ने ट्रकों को साईड कराकर यातायात सुचारू कराया। परिजनों ने बताया मृतक गांव के ट्रक चालक के साथ नौकरी की तलाश में आय...