हाईवे पर दो ट्रकों की टक्कर में दो की मौत, दो गंभीर
बरेली, अगस्त 6 -- बरेली। बिथरी थाना क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली हाइवे पर दो ट्रकों की टक्कर हो गई। जिसमें दोनों ट्रकों के चालक-हेल्पर केबिनों में ही फंस गये। दो की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गये। एक का पैर कट गया। मृतकों एवं घायलों की अभी पहचान नहीं हुई है। पुलिस छानबीन में लगी है। इस दौरान हाइवे पर जाम भी लगा। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। शव मोर्च में रखवाए गये हैं। पुलिस ने क्रेन से फल लदे ट्रकों को हटवाकर जाम खुलवाया। घटना बुधवार दोपहर की है। सीओ हाइवे देवेंश सिंह के अनुसार, एक ट्रक मध्य प्रदेश और दूसरा हरियाणा नंबर का था। एक में सेब और दूसरे में केला भरा है। एक ट्रक दिल्ली की ओर जा रहा था, जबकि दूसरा सामने से आ रहा था। संभवता, चालक को नींद की झपकी आने से हादसा हुआ। फल हाइवे पर बिखर गये। दोनों ट्रकों की केबिन क्षतिग्रस्त हुईं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.