हाईवे पर दो टेम्पो में लगी रेस, आगे निकलने के चक्कर में भिड़ंत, एक मासूम की मौत
संवाददाता, सितम्बर 9 -- यूपी के अलीगढ़ में नेशनल हाईवे पर रोहनासिहपुर गांव के पास मंगलवार सुबह साइड देने को लेकर हुई कहासुनी के बाद दो टेम्पो चालक एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में तेज रफ्तार से दौड़ने लगे। इसी दौरान दोनों टेम्पो टकरा गए और एक सड़क पर पलट गया। हादसे में टेम्पो सवार दो वर्षीय रॉकी पुत्र लोकेश निवासी बमनोई की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी मां पूनम देवी, दादी कुसमा देवी और छह वर्षीय बहन डेजी समेत अन्य सवारियां घायल हो गईं। कुसमा देवी अपनी बहू पूनम, नाती रॉकी और नातनी डेजी के साथ आधार कार्ड बनवाने के लिए अलीगढ़ जा रही थीं। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और रॉकी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के बाद एक टेम्पो चालक मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरा ऑटो लेकर भाग निकला। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.