फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 2 -- राजेपुर, संवाददाता। इटावा-बरेली हाईवे पर सोमवार दिन दहाड़े बाइकर्स लुटेरों ने महिला की चेन लूट ली। बेटा लुटेरों से भिड़ गया तो उस पर तमंचा सीधा कर दिया गया। लुटेरा जब तमंचा लोड कर रहा था तो कारतूस नीचे गिर गया जिसे बेटे ने उठा लिया। वारदात को अंजाम देकर लुटेरे शाहजहांपुर की ओर भाग गये। दिन दहाड़े वारदात से इलाके में सनसनी फैल गयी। हाईवे की सुरक्षा खतरे में है। पुलिस की टीम जांच को पहुंची। कादरीगेट थाने के मसेनी चौराहा दीनदयाल बाग निवासी राहुल शुक्ला मां अनीता शुक्ला के साथ बाइक पर सवार होकर घर से शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद कस्बे में एक रिश्तेदारी में बहू देखने जा रहे थे। इटावा बरेली हाईवे पर राजेपुर थाना क्षेत्र के डबरी गांव के आगे जब मां बेटे निकले तो इस बीच रामगंगा पुल से पहले राहुल ने लघुशंका करने के लिए बाइक ...