बरेली, मई 15 -- फरीदपुर, संवाददाता। दिनदहाड़े हाईवे पर बदमाश सड़क किनारे खड़ी बाइक लेकर फरार हो गए। बाइक सवार ने अज्ञात बदमाशों पर मुकदमा दर्ज कराया है। फरीदपुर के भगवानपुर फुलवा के अभिषेक घरेलू सामान की खरीदारी को फरीदपुर आ रहे थे। रेशम फॉर्म की पुलिया के पास वह बाइक सड़क पर खड़ी करके पेशाब करने लगे। इसी दौरान दो बदमाश पहुंचे और बाइक स्टार्ट करके भाग निकले। राहगीरों उन्हें पकड़ने के लिए दौड़ लगाई लेकिन वह फरार हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...