लखीमपुरखीरी, जुलाई 26 -- धौरहरा वन रेंज क्षेत्र में शनिवार देर रात ढखेरवा-धौरहरा नेशनल हाईवे पर ग्राम कफारा के पास मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। हाईवे किनारे मगरमच्छ के बैठने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। कफारा निवासी संजय जायसवाल के घर के सामने नेशनल हाईवे के किनारे देर रात एक मगरमच्छ बैठा हुआ था। इसी दौरान वहां से गुजर रही बाइक की हेडलाइट की रोशनी मगरमच्छ पर पड़ते ही वह तेजी से पास स्थित नाले में उतर गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीण सुरेंद्र वर्मा ने तत्काल घटना की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: मांस खाकर पिंजरे से निकल गया मगरमच्छ, वन विभाग की तैयारी पर उठे सवाल जिसके बाद विभाग ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की बात कही। ...