लखीमपुरखीरी, अप्रैल 27 -- धौरहरा वन रेंज क्षेत्र के मल्लबेहड़ सायफन के पास सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब व्यस्त हाईवे पर एक तेंदुआ दिखाई दिया। सुबह करीब सात बजे हुई इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी और ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया। दुलही निवासी खबीरुल हक उस्मानी ने बताया कि वह मोटरसाइकिल से लखीमपुर से अपने घर दुलही लौट रहे थे। इसी दौरान नहर की ओर से अचानक एक तेंदुआ तेज छलांग लगाते हुए हाईवे पार कर मल्लबेहड की तरफ चला गया। तेंदुए को इतनी नजदीक से देखकर वह घबरा गए और तुरंत गांव पहुंचकर लोगों को इसकी सूचना दी। यह भी पढ़ें- जंगल में पेड़ पर बैठा दिखा तेंदुए का शावक, ग्रामीणों में दहशत घटना की खबर गांव के लोगों तक पहुंच गई। आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण अपने बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। कई ल...