हाईवे पर दर्दनाक हादसा : पिता-पुत्र समेत तीन की मौत
मुजफ्फर नगर, जून 6 -- छपार। छपार थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर ट्रक ने तीन बाइक सवारों को कुचल दिया, जिससे पिता-पुत्र समेत तीन की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक हरियाणा के जनपद सोनीपत के निवासी थे। ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक के पीछे बंधा बैग ट्रक से टकरा गया, जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई, ट्रक का पिछले पहिया तीनों के ऊपर से उतर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हरियाणा के जनपद सोनीपत के गांव रामपुर थाना खरखौदा निवासी संदीप पुत्र रामकिशन अपने दस वर्षीय बेटे वंश व गांव के ही नरेंद्र के साथ अपनी बाइक से हरिद्वार गंगा स्नान करने निकले थे। यह भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपति-बच्चे की मौत बाइक को संदीप ही चला रहा था। शनिवार सुबह नौ बजे के जैस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.