बुलंदशहर, अप्रैल 3 -- कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-बदायूं हाईवे पर हैरान करने वाला नजारा सामने आया है। वायरल वीडियो में गाड़ी के ऊपर बैठ कर यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। जिससे बड़ा हादसा भी हो सकता था। वायरल वीडियो में मेरठ-बदायूं हाईवे पर कई गाड़ियां के बीच एक थार गाड़ी दौड़ रही है, जिसके ऊपर बैठकर एक युवक द्वारा वीडियो बनवाई गई थी तथा वायरल कर दी गई। वायरल वीडियो होने के बाद स्थानीय पुलिस और यातायात पुलिस पर सवाल खड़े हो गए। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है। वायरल वीडियो शिकारपुर थाना क्षेत्र के मेरठ-बदायूं हाईवे स्थित बने परशुराम चौक के पास का बताया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा ने बताया है कि आरोपी की पहचान करते हुए संबंधित कार्यवाही की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.