शामली, अप्रैल 27 -- थानाभवन। थानाभवन क्षेत्र में दिल्ली सहारनपुर एक्सप्रेसवे पर भैसानी इस्लामपुर गांव के समीप थार की टक्कर से हुई तीन लोगों की मौत के मामले में हरड़ फतेहपुर निवासी मृतक राजकुमार की पत्नी की नीरज देवी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। नीरज देवी ने थार चालक पर लापरवाही से गाड़ी चलाकर तीन की मौत का जिम्मेदार ठहराया है।थाना क्षेत्र के ग्राम हरड़ फतेहपुर निवासी नीरज देवी पत्नी राजकुमार उर्फ राजू ने थाना भवन थाने में तहरीर देकर सड़क दुर्घटना के संबंध में कार्रवाई की मांग की है।दी गई तहरीर में नीरज देवी ने बताया कि दिनांक 24 अप्रैल 2026 को उनके पति राजकुमार उर्फ राजू अपने मोसेरे भाई सुभाष पुत्र रणबीर निवासी ग्राम हिरनवाड़ा के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे, जबकि वह स्वयं अन्य परिजनों के साथ कार में पीछे चल रही थीं। यह भी ...