हाईवे पर थार और बाइक से स्टंटबाजी, मोटरसाइकिल सीज
महाराजगंज, अप्रैल 7 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोल्हुई क्षेत्र में स्टंटबाजी का एक और मामला सामने आया है। एक दिन पहले बुजुर्ग का बाइक पर स्टंट करते वीडियो वायरल होने पर जहां पुलिस ने कार्रवाई की थी, वहीं दूसरे दिन दो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगे। एक वीडियो में थार गाड़ी पर सवार युवक अगला फाटक खोलकर खड़े होकर स्टंट कर रहा है तो वहीं दूसरे वीडियो में बाइक सवार युवक करतब दिखा रहा है। हालांकि, इस वीडियो की सत्यता की हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहे हैं, उनके कोल्हुई क्षेत्र के एकसड़वा ब्रिज के पास का बताया जा रहा है। यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए स्टंट कर रहे युवक पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि सोनपिपरी का यह युवक हाईवे पर थार और बाइक चल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.