कानपुर, दिसम्बर 26 -- चकरपुर मंडी के पास नेशनल हाईवे पर किसी वाहन से आयल फैलने से दर्जनों बाइक सवार फिसल कर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाईवे पर यातायात रुकवा कर लोगों की मदद से सड़क पर फैले आयल पर मिट्टी व बालू डालकर फिसलन रोकी। इस दौरान हाईवे पर आधे घंटे जाम लग गया। चकरपुर मंडी के पास हाईवे में कानपुर इटावा लेन पर शुक्रवार सुबह सड़क पर आयल फैल गया। जिसकी वजह से सड़क पर फिसलन हो गई। कई दोपहिया वाहन सवार हादसे का शिकार हो गए। इसपर यातायात को रोककर पुलिस ने मिट्टी और बालू डालकर सड़क की फिसलन रोकी, जिसकी वजह से आधा घण्टे तक यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। पुलिस के मुताबिक, रनिया में स्थित आयल फैक्ट्री में जा रहे आयल टैंकर से आयल का रिसाव हो गया जिससे सड़क पर करीब दो सौ मीटर की दूरी तक आयल फैल गया। सचेंडी इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.