हाईवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने छात्रा की स्कूटी में मारी टक्कर
हापुड़, अप्रैल 20 -- दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर एक छात्रा सड़क हादसे में घायल हो गई, जब तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। नगर के रेलवे रोड स्थित राजकुमार गर्ल्स डिग्री कॉलेज से ब्रजघाट लौट रही छात्रा की स्कूटी को हाईवे पर तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि हादसा उस समय हुआ जब छात्रा रोज की तरह कॉलेज से अपने घर वापस जा रही थी।स्कॉर्पियो चालक तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था और अचानक नियंत्रण खो बैठा, जिससे आगे चल रही स्कूटी को जोरदार टक्कर लग गई। टक्कर लगते ही छात्रा सड़क पर गिर गई और उसकी स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और घायल छात्रा को तत्काल सरकारी अस्पताल में भर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.