मेरठ, अप्रैल 24 -- मेरठ-बिजनौर एनएच-34 पर शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में 60 वर्षीय बुजुर्ग की जान चली गई। तेज रफ्तार छोटा हाथी वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मवाना क्षेत्र के ग्राम भैंसा निवासी धर्मपाल पुत्र बलजीत प्रजापति शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे अपनी बाइक से हाईवे की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह भैंसा कट के पास पहुंचे, तभी मेरठ की ओर से तेज गति से आ रहे छोटा हाथी वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि धर्मपाल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें तुरंत मेडिकल के लिए भिजवाया, जहां सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया गया है कि मृतक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।हादसे की सूचना मि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.