रुडकी, जून 30 -- मंगलौर, संवादाता। लिब्बरहेड़ी के पास हाईवे पर कार ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। टक्कर मारने के बाद आरोपी कार चालक मौके से कार सहित फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलौर कोतवाली पुलिस के अनुसार, ​सोमवार की देर रात 55 वर्षीय गुलनाज निवासी आजाद नगर, रुड़की अपनी स्कूटी से लिब्बरहेड़ी हाईवे से गुजर रही थी। जैसे ही वह लिब्बरहेड़ी गेट के पास पहुंची तो सामने से आ रही एक कार ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- हाईवे पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत टक्कर लगते ही गुलनाज सड़क पर दूर जा गिरी और उन्हें सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभी...