फरीदाबाद, फरवरी 20 -- फरीदाबाद,संवाददाता। दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे-19 पर सेक्टर-28 मेट्रो स्टेशन के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार के कारण तीन वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है, हालांकि एक कार में सवार कुछ लोगों को हल्की चोटें आई हैं। टक्कर के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुचारू कराया। जानकारी के अनुसार दिल्ली से आगरा की ओर जा रही एक बोलेरो ने अचानक ब्रेक लगा दी। उसके पीछे चल रही ईको कार चालक ने वाहन नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन तेज गति के चलते वह बोलेरो से टकरा गई। इसी दौरान पीछे से आ रही सफेद महिंद्रा एसयूवी भी ईको से भिड़ गई। हादसे में ईको कार का अगला और पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि एसयूवी का बोनट उखड़ गया। ईको चालक ने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.