हाईवे पर तीन वाहन आपस में टकराए, चालक बाल-बाल बचे
सहारनपुर, अगस्त 14 -- शुक्रवार की सुबह दिल्ली देहरादून हाईवे पर तीन वाहन आपस में टकरा गए। जिससे तीनो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। जबकि चालक बाल - बाल बच गए। रामपुर मनिहारान के गांव हलगोया कट के पास एक कंटेनर खराब होकर हाईवे पर एक साइड में खड़ा था। सुबह करीब 3 बजे दिल्ली की ओर से हरिद्वार जाने वाला डीसीएम हाईवे पर खडे कंटेनर से टकरा गया। उसी दौरान एक ओर ट्रक ने पीछे से डीसीएम में टक्कर मार दी। जिससे तीनों वाहन अनियंत्रित होकर हाईवे के एक ओर जाकर पलट गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन चालकों से घटना संबंधित जानकारी ली। हादसे में किसी को भी कोई चोट नहीं आई। एसआई प्रवेश कुमार ने बताया कि सुबह तीन बजे वाहन आपस में टकरा गए। जबकि चालक बाल- बाल बच गए और वाहन सड़क के एक ओर जाकर पलट गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.