हाईवे पर तमंचे के बल पर युवक से लूट
मेरठ, अप्रैल 24 -- मवाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक को तमंचे के बल पर रोककर उससे नकदी लूट ली और विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। थाना मवाना क्षेत्र के ग्राम जयसिंहपुर निवासी अतुल कुमार ने बताया कि वह शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे अपनी बाइक से मवाना डीजल लेने जा रहा था। जैसे ही वह मीवा गंगनहर से पहले पहुंचा, तभी पीछे से बाइक सवार तीन युवक आए और ओवरटेक कर रोक लिया। आरोपियों में आकाश पुत्र चितरंजन सिंह व रोहित पुत्र विजय निवासी ऐंची खुर्द समेत एक अज्ञात युवक शामिल था। रुकते ही आकाश ने उस पर तमंचा तान दिया और जेब में रखे 4207 रुपये जबरन छीन लिए। विरोध करने पर तीनों ने उसके साथ लात-घूसों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.