हाईवे पर ढाबा संचालक ने बनाया अवैध कट
कौशाम्बी, जुलाई 28 -- नेशनल हाईवे-19 पर ढाबा संचालक लगातार अवैध कट बना रहे हैं। इसके लिए एनएचएआई का मेटल बीम तोड़ दिया जा रहा है। इससे हाईवे पर खतरा बना रहता है। एनएच की हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने बिना अनुमति के अवैध कट बनाने पर कोखराज थाना में एक ढाबा संचालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। गाजीपुर निवासी अजीत सिंह ने बताया कि चकेरी (कानपुर) से प्रयागराज सीमा तक के एनएच-19 के सुरक्षा की वह निगरानी कराते हैं। कोखराज क्षेत्र के कानपुर से प्रयागराज लेन पर मेटल बीम क्रैस के बायी तरफ नुकसान से बचाने के लिए लगाए गए थे। यहां बीम, पोस्ट स्पेसर, नट-बोल्ट दुर्घटनाओं के प्रभाव को कम करने और वाहनों को खतरनाक बाधाओं जैसे पेड़ों, इमारतों या खाई से टकराने से बचाने के लिए लगाई गई थी। एसडीएम सिराथू के आदेश पर पिछले दिनों अवैध कट को बंद करने के दौरान होटल कर्मचारिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.