हाईवे पर डीसीएम पलटी, चालक-खलासी घायल
गोरखपुर, अक्टूबर 3 -- चालक को झपकी आने से हादसा, कुछ देर बाधित रहा आवागमन सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा क्षेत्र में रहीमाबाद के आगे बस्ती-गोरखपुर हाईवे पर शनिवार भोर एक डीसीएम अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क पर पलट गई। हादसे में चालक और खलासी घायल हो गए। डीसीएम सड़क के बीच पलटने से कुछ देर के लिए हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया और डीसीएम को सड़क किनारे कराकर आवागमन सुचारू कराया।बताया गया कि उत्तराखंड से क्रॉकरी का सामान लादकर डीसीएम असम जा रही थी। वाहन को बरेली जिले के बेपरसाना निवासी चालक जावेद चला रहा था, जबकि बदायूं निवासी शहदाब खलासी था। रहीमाबाद के पास पहुंचने पर चालक को झपकी आ गई। इससे डीसीएम अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और सड़क के बीच पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.