बागपत, अप्रैल 19 -- बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह रमाला क्षेत्र में जिवाना टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार डीसीएम ने एक कार को ओवरटेक करते वक्त जबरदस्त टक्कर मार दी। कार हवा में उछलते हुए काफी दूर जाकर पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। खेवड़ा सोनीपत निवासी महेश कुमार, साहिल हरिद्वार गंगा स्नान करने गए थे। रविवार सुबह वह अपनी कार से वापस लौट रहे थे। जिवाना टोल से करीब 100 मीटर पहले पीछे से तेज गति में आई डीसीएम ने ओवरटेक करते हुए उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार हवा में कई फिट उछलते हुए सड़क किनारे पलट गई।हादसे के दौरान मौके पर हड़कंप मच गया। यहां से गुजर रहे वाहनों में सवार लोगों ने कार में फंसे दोनों युवकों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.