हाईवे पर डिवाइडर से बाइक टकराने पर सिपाही घायल
फिरोजाबाद, जून 9 -- मटसेना थाना क्षेत्र में सोमवार रात हाईवे पर डिवाइडर से बाइक टकराने पर नगला सिंघी थाने में तैनात सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। वह पुलिस नागरिक भर्ती परीक्षा ड्यूटी से वापस लौट रहा था। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लेकर आई। जहां जानकारी होने पर सीओ टूंडला भी पहुंच गए। सिपाही को आगरा रेफर कर दिया है। मूल रूप से जिला हाथरस के थाना सादाबाद के नगला भूरा एवं वर्तमान मथुरा निवासी 23 वर्षीय सिपाही सुमित नगला सिंघी थाने में तैनात हैं। पुलिस नागरिक भर्ती परीक्षा में उसकी ड्यूटी एमजी महिला पीजी कॉलेज में लगी थी। सोमवार रात ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह अपनी बाइक से पुलिस लाइन लौट रहा था। उसी दौरान दबरई के अचानक हाईवे पर सामने राहगीर एवं मवेशी को बचाते समय तेज रफ्तार से दौड़ती बाइक असं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.