शाहजहांपुर, मार्च 16 -- हरिद्वार से अयोध्या जा रही तीर्थयात्रियों से भरी बस रविवार तड़के हाईवे पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बस में सवार करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार गोरखपुर से करीब 50 तीर्थयात्रियों को लेकर एक बस पांच दिन पहले हरिद्वार के लिए रवाना हुई थी। यात्रियों ने हरिद्वार और ऋषिकेश में दर्शन करने के बाद अयोध्या होते हुए वापस गोरखपुर लौटना था। रविवार तड़के तीसरे पहर जब बस बरेली रोड स्थित राइस मिल के सामने पहुंची, तभी आगे चल रहे एक ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। टक्कर से बचने के प्रयास में बस चालक ने वाहन मोड़ा, लेकिन बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर लगी रेलिंग से टकरा गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.