हाईवे पर डिवाइडर से टकराई कार, बाल-बाल बचे चार यात्री
हरिद्वार, जून 11 -- भीमगोड़ा बाईपास पर गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि वाहन में सवार चारों लोग सुरक्षित बच गए। हादसे में उन्हें केवल हल्की चोटें आईं। घटना के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कार देहरादून की ओर से हरिद्वार आ रही थी। दोपहर करीब दो बजे जैसे ही वाहन भीमगोड़ा बाईपास क्षेत्र में पहुंचा, चालक अचानक कार से नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते कार सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। प्रारंभिक जांच में ते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.