बागपत, मार्च 31 -- बालैनी। मेरठ-बागपत हाईवे पर हिंडन नदी पुल पर अनियंत्रित होकर कार डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणो ने तीनों घायलों को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया। बड़ौत क्षेत्र के बामनोली गांव निवासी अंकित ,गगन और सुमित कार में सवार होकर किसी काम से हरिद्वार गए थे। सोमवार की दोपहर वापस लौटते समय जब मेरठ-बागपत हाईवे के हिंडन नदी पुल पर पहुँचे तो उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।जिसमें तीनों लोग घायल हो गए मौके पर पहुँचे ग्रामीणो ने तीनो घायलों को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया।बाद में मौके पर पहुँची पुलिस ने हाइवे से गाड़ी को हटवाकर यातायात को सुचारू रूप से शुरू करवाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.