बस्ती, मार्च 27 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। अयोध्या में लगे चैत्र रामनवमी मेले के मद्देनजर अयोध्या-बस्ती फोरलेन पर 24 मार्च यानी मंगलवार की दोपहर दो बजे से 27 मार्च की मध्यरात्रि 12 बजे तक रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है। इस दौरान अयोध्या की तरफ जाने वाले मालवाहक भारी वाहन, ट्रक, डीसीएम, ट्रैक्टर आदि वाहनों को विभिन्न मार्गों पर डायवर्ट किया जा रहा है। जगह-जगह भारी वाहनों को रोकने के चलते जाम की स्थिति बनी और राहगीरों को परेशान होना पड़ रहा है। डायवर्जन के चलते नगर थाने के फुटहिया फ्लाईओवर के पास टांडा मार्ग पर बैरियर लगाकर अयोध्या की ओर जाने वाले बड़े वाहनों को रोकने के चलते वाहनों की लम्बी कतार लग गई और जिससे जाम की स्थिति बनी रही। यातायात पुलिस वाहनों को डायवर्ट कराकर गन्तव्य तक रवाना करने में जुटी रही। जाम के चलते छोटे वाहनों को निकलने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.