हमीरपुर, मई 20 -- हमीरपुर, संवाददाता। कानपुर-सागर नेशनल हाईवे 34 पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार तड़के फैक्ट्री एरिया पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार डंपर और अमूल दुग्ध के वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दुग्ध वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।बुधवार तड़के 3.30 बजे के आसपास गिट्टी से लदा डंपर महोबा से कानपुर की ओर जा रहा था। वहीं अमूल दुग्ध का वाहन माती कानपुर देहात से महोबा की तरफ जा रहा था। फैक्ट्री एरिया पेट्रोल पंप के पास ओवरटेक के दौरान दोनों वाहन अनियंत्रित होकर आमने-सामने टकरा गए। यह भी पढ़ें- हाईवे पर डंपर की टक्कर से दुग्ध वाहन के उड़े परखच्चे, ड्राइवर की मौत टक्कर इतनी भीषण थी कि दुग्ध वाहन के परखच्चे उड़ गए। वाहन चालक 35 वर्षीय अनिल कुमार निवासी भोगनीपुर अकबरपुर क...