हमीरपुर, जुलाई 15 -- हमीरपुर। कानपुर-सागर हाईवे पर बड़ा चौराहा मौदहा में बुधवार की सुबह दो डंपरों की भीषण टक्कर में एक के चालक की मौत हो गई और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद एक डंपर सड़क के नीचे जाकर पलट गया। वहीं दूसरा हाईवे पर क्षतिग्रस्त होकर खड़ा रहा। इससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने डंपर के केबिन में फंसे चालक और खलासी को निकालकर सीएचसी मौदहा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। हाईवे पर आए दिन होने वाले हादसों की कड़ी में बुधवार की सुबह करीब 5.30 बजे के आसपास बड़ा चौराहा के निकट दो डंपरों की सीधी टक्कर हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त एक डंपर के केबिन में फंसे चालक और खलासी को निकालने में ज...