हाईवे पर ट्रोला से रोडवेज बस टकराने से एक की मौत, 15 घायल
हाथरस, जुलाई 16 -- हाथरस-सिकंदराराऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के अलीगढ़ रोड स्थित हाईवे के गांव अरनोट के पास मंगलवार की देर रात सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चलते आगे चल रहे ट्रोला से रोडवेज बस पीछे से टकरा गइ गई, जिससे बस में सवार एक यात्री की मौत हो गई। जबकि 15 यात्री घायल हो गए। बस फर्रुखाबाद से दिल्ली जा रही थी। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया, जहां से दो घायलों को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार को फर्रुखाबाद से सवारी लेकर कौशांबी डिपो की बस दिल्ली जा रही थी। रात करीब एक बजे जैसे ही बस हाईवे स्थित गांव अरनोट पर पहुंची तो सामने से आ रहे किसी वाहन को बचाने के चक्कर में बस आगे चल रहे लोहे की चादरों से लदे ट्रोला में पीछे से जा घुसी। टक्कर लगते ही बस में सवार यात्रियों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.