मुजफ्फर नगर, सितम्बर 16 -- खतौली। रतनपुरी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-58 पर बुढ़ाना अंडरपास पर आगे चल रहे ट्राले में तेज गति से आई कार घुस गई। हादसे में कार सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दिल्ली गीता कॉलोनी के जे जे कैंप रानी गार्डन निवासी जसप्रीत सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह सोमवार देर रात हरिद्वार से अपने दोस्त दिल्ली के कृष्णा नगर निवासी प्रहलाद कपूर पुत्र आनंद कपूर के साथ अपनी कार से दिल्ली लौट रहा था। नेशनल हाईवे 58 पर बुढ़ाना अंडरपास के समीप पहुंचने पर हाईवे पर गाटर लेकर सड़क पर जा रहे ट्रॉले के नीचे कार घुस गई। हादसे में 40 वर्षीय हरप्रीत की मौके...