हरिद्वार, मार्च 9 -- रायवाला में रविवार रात हुए भीषण सड़क हादसे के बाद भी हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर जोखिम भरा सफर थमता नजर नहीं आ रहा है। हादसे के अगले ही दिन सोमवार को श्यामपुर क्षेत्र में सवारियों से भरी कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियां हाईवे पर दौड़ती नजर आईं। इससे सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली का उपयोग कृषि कार्य और माल ढुलाई के लिए किया जाता है। नियमों के अनुसार इन वाहनों में सवारी ढोना प्रतिबंधित है। इसके बावजूद इस मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में लोगों को बैठाकर आवागमन कराया जा रहा है। सोमवार को श्यामपुर क्षेत्र से गुजरने वाले हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सवारियां लेकर गुजरती दिखाई दीं। इनमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी बैठे थे। तेज रफ्तार वाहनों के बीच हाईवे पर इस तरह का सफर हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.