हाईवे पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत
फिरोजाबाद, मई 3 -- सिरसागंज थाना क्षेत्र में शनिवार रात ससुराल से घर वापस लौट रहे किसान की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद में चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी लेकर आई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिला इटावा के रमपुरा बसेहर निवासी 55 वर्षीय किसान नौशाद पुत्र सब्बीर शनिवार सुबह आसफाबाद स्थित अपनी ससुराल आया था। देर शाम वह बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था। उसी दौरान सिरसागंज के शेख सराय के निकट हाईवे पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में युवक की मौत पर पहुंचे परिजनों से मारपीट हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.